जबलपुर में हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन पर्व, बहनों ने बांधी होम मेड राखी

Raksha bandhan

जबलपुर। रक्षाबंधन के पर्व पर कोरोना काल के दौरान भी लोगों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जबलपुर में कोरोना महामारी के बीच लगे लाॅकडाउन के कारण कई भाई अपनी बहनों तक नहीं पहुंच सके लेकिन वहीं बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर होममेड राखी बांधी और तिलक लगाकर अपने भाइयों के लम्बी उम्र की कामना की।

  • बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधी होम मेड राखी
  • कोरोना काल में बंद रहा जबलपुर का बाजार

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग कर सावधानियां बरती जा रही है जिससे इस महामारी के प्रकोप से बचा जा सके। वहीं बाजार बंद होने के कारण बहनों ने अपने भाइयों के लिए होममेड राखी तैयार की और हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।