मंदसौर स्थित है भगवान बंजारी बालाजी का मंदिर

Banjari Balaji Mandir

मंदसौर – जिले से लगभग 9 किलोमीटर दूर स्थित है भगवान बंजारी बालाजी का मंदिर जंहा पर भगवान बालाजी के साथ महादेव की शिवलिंग के दर्शन करने श्रद्धालु पहुंचते हैं। बंजारी बालाजी मंदिर के पुजारी पण्डित कल्याण दास ने बताया कि यह मंरिर प्राचीन है। बताया गया कि कई वर्षों पहले पानपुर गांव के दो व्यक्तियों ने इस स्थान पर चमतकार देखा था तभी से पूजन पाठ शुरू कर दिया गया। जानकारी दी गई कि बंजारी बालाजी में महात्मा ने लगभग 14 वर्ष तक पूजा अर्चना जिनके देवलोग गमन के बाद कल्याण दास महात्मा बंजारी बालाजी में पूजा अर्चना कर रहे है। VIDEO