Alot Ratlam

आलोट आबकारी विभाग ने जब्त की 19 पेटी अवैध शराब

आलोट। रतलाम जिले के आलोट में आबकारी विभाग द्वारा 19 पेटी अवैध शराब जब्त की है। आबकारी अधिकारी संतोष मंडलोई ने बताया कि मुखबिरी की सूचना पर ग्राम बाजपुर निवासी बहादुर सिंह नामक व्यक्ति के खेत पर बनी झोपड़ी में दबिश दी गई जहां मौके से 18 पेटी देशी तथा एक पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई। जानकारी दी गई कि कुल 19 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है जबकि आरोपी बहादुर सिंह मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है। हालांकि आबकारी अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Back To Top