Jaora Police Ratlam

जावरा पुलिस ने चोरों का पीछाकर किया गिरफ्तार

आलोट। रतलाम जिले की जावरा पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को पीछाकर पकड़ने में सफ़लता प्राप्त की है। दरअसल दो चोर बाइक पर सवार होकर पुलिस को चकमा देकर भाग रहे थे तभी जावरा की औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने चोरों का पीछा किया जहां एक मोड़ पर दोनों बाइक सवार गिर गए जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी भैरुसिंह तथा आनंदसिंह को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से चोरी की बाइक सहित एक टरबाईन तथा एक मोटर जब्त की है।

DOWNLOAD

Back To Top