ATM robbers gang

सागर पुलिस ने ATM चोरी गिरोह को गिरफ्तार किया

सागर। जिले में एटीएम तोड़कर पैसे चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरेापियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक सागर सहित अन्य जिलों एवं राज्यों में एटीएम की मोटर तथा सेन्सर तोडकर पैसे निकालने वाला गिरोह सक्रीय था जिस गिरोह के सदस्यों को सागर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने पकड़ा है।

सागर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि सागर में लगभग 28 जगह एटीएम के सेंसर टूटे पाए गए थे, जबकि जबलपुर, उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में भी वारदातें की गईं। बताया गया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।

Back To Top