पत्रकार के साथ परिवार को भी पीटा, गंभीर रूप से हुए घायल

Rehli Sagar

सुरखी। जिले के रहली में एक पत्रकार विकास चोरसिया तथा उनके परिवारजनों पर हमला होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद क्षेत्रीय पत्रकारों ने जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके
खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रहली थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के मुताबिक पत्रकार विकास चैरसिया और काॅआपरेटिव बैंक अध्यक्ष राजेंद्र जारौलिया के बीच विगत 3 साल पहले भी विवाद हुआ था जिसकी रंजिश के चलते यह हमला हुआ है।

बताया गया कि घर में घुसकर 20 से अधिक लोगों ने मारपीट की है। जिसके बाद नामजद हमलावरों के  खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।