यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल करवाने वाला शिक्षक और कर्मचारी पकड़ाया

UP Board Exam Cheating

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में नकल करवाने वाले शिक्षा विभाग के शिक्षक और कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि नकल करवाने वाले सीसीटीवी कैमरो और वॉइस रिकॉर्डिंग से छिपकर संस्थान के बाहर सुरक्षित जगह पर बैठकर पेपर सॉल्व कर रहे थे और फिर वही कॉपिया छात्र-छात्राओं को भेज देते थे।

जिला पुलिस अधीक्षक, राधे श्याम के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के विवेकानंद इंटर कॉलेज रायपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी जहां नकल की सूचना पर स्वाट टीम को लगाया गया।

वहीं दबिश के दौरान मैनेजर के घर के अंदर काॅपी लिखते हुए टीचर को पकड़ा गया। जानकारी दीगई कि मौके से दो काॅपी मिली जोकि चपरासी द्वारा लाए जाने की बात सामने आई जबकि।

दूसरी ओर एक अन्य टीचर परीक्षा केन्द्र से मोबाइल पर प्रशन बताता था। हालांकि मामले में अभी दो आरोपी गिरफ्तार किए गए है जबकि तीन अभियुक्त फरार है।