देवरी में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी

Sangam Ghat Deori

देवरी। सागर जिले की देवरी पुलिस को संगम घाट से एक नवजात शिशु का शव मिला जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दरअसल राजू नामक व्यक्ति ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी थी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

देवरी थाना प्रभारी आरएस ठाकुर ने बताया कि पंचानामा बनाया गया है। वहीं जहां शव मिला है वहां शमशान भी लगा हुआ है जिसे संभावना है कि कोई जानवर नवजात के शव को लाया हो या फिर जन्म छिपाने के लिए ऐसा कृत्या किया गया हो। फिल्हाल तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।