Sagar BMC

सागर बीएमसी में बच्चों की डेथ रेट 8 प्रतिशत अधिक

सागर। बीएमसी मे तीन माह में नवजात की मत्यु दर का आंकड़ा आने के बाद यह खबर सुर्खियां बटोर रही है जबकि लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सागर के बुन्देलखण्ड मेडीकल काॅलेज में बीते अप्रैल माह से आई तीन माह की रिपोर्ट में तकरीबन 28 प्रतिशत आई है जो कि लगभग 7 से 8 प्रतिशत अधिक माना जा रहा है।

  • अप्रैल से तीन माह की रिपोर्ट के आंकड़े
  • 28 प्रतिशत आंकी गई है बच्चों की डेथ रेट
  • सीरियस केस और इंफेक्शन होना है मुख्य कारण
  • करीब 7 से 8 प्रतिशत अधिक है डेथ रेट

मेडिकल काॅलेज डीन, आर एस वर्मा ने बताया कि जब डाॅक्टर्स से चर्चा की गई तो डेथ रेट 28 प्रतिशत के आसपास आई है जिसको लेकर कारण पूछा गया है। जानकारी दी गई कि निजी अस्पताल से सीरियस केस आते है जिसके कारण मृत्यु दर बढ़ जाती है जबकि दूसरा मुख्य कारण इंफेक्शन बताया गया।

Back To Top