Heera Singh Rajput Surkhi

सुरखी में मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत ने निर्माण कार्य का जायजा लिया

सागर। जिले के सुरखी अंतर्गत भापेल-जैसीनगर की निर्माणाधीन सड़क का मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत ने निरीक्षण किया जहां इस दौरान MPDC और KCC कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि गुणवत्ता युक्त और सड़क किनारे नाली तथा पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य संबंधित जानकारी मंत्री प्रतिनिधि हीरासिंह ने एकजुट करते हुए अधिकारियों से चर्चा की।

दरअसल सुरखी विधानसभा की भापेल-जैसीनगर सड़क का निर्माण कार्य केसीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जिसका ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण करने के कारण यह मामला सुर्खियों में आया था।

जानकारी के मुताबिक 23 किलोमीटर की इस सड़क निर्माण के बाद सेमाढाना, सरखड़ी, पड़रई अगरिया और जैसीनगर के लोगों को बरसात के समय जलभराव की स्थिति से निजात मिलेगी।

Back To Top