उमरिया जिले के पाली में मानस गायन प्रतियोगिता का हुआ समापन

Pali of Umaria

उमरिया। जिले के बीरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी देवी मंदिर परिसर में मानस गायन प्रतियोगिता का समापन हुआ। बता दें कि श्री बिरासनी रामायण कमेटी द्वारा 28 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जिसमें इस बार तीन राज्यों से लगभग 25 मंडली ने शामिल होकर मानस मंडल गायन प्रतियोगिता में भाग लिया वहीं जीतने वाले पहले तीन मंडलों को 7,100 हजार – 6,100 हजार तथा 5,100 रूपयों की राशि देकर पुरस्कृत किया जाता है।

जानकारी के मुताबिक यह महोत्सव 21 फरबरी से आरंभ होकर 24 फरवरी तक आयोजित किया गया, जिसमें कई मंत्रियों के प्रतिनिधि,जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, के के मिश्रा, दिलीप खंडेलवाल, एवम स्थानीय नेता एवम गण माननीय सदस्य तथा हजारों दर्शक उपस्थित रहे।