जैसीनगर। सागर जिले के ग्राम वांसा के एक मकान में भीषण आग लगने से अफरा तफरी का महौल बन गया। बता दें कि ग्राम बांसा में ऋषि राज कुर्मी के मकान में दोपहर के समय आग लगी जिस पर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग बुझने तक घर के अंदर रखा सामान आग की चपेट में आ चुका था जिसमें लाखों रूपयों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है जबकि आगजनी में कोई भी जनहानी नहीं हुई है।
