surkhi sagar news

सुरखी के ग्राम हुरा में मुक्तिधाम तक पहुंचने नाला पार करते हैं ग्रामीण

सुरखी। सागर जिले के राहतगढ अंतर्गत ग्राम हुरा में किसी ग्रामीण की मृत्यु होने पर दाह संस्कार करने के लिए ग्रामीणों को नाला पार करना पड़ता है, जबकि यह समस्या बारिश के दिनों में और भी बढ़ जाती है। बता दें कि ग्राम हुरा में लगभग 1500 लोग निवास करते हैं और गांव में एक मात्र ही मुक्तिधाम है जो भी क्षतिग्रस्त हालत में बना हुआ है।

  • सुरखी विधानसभा के हुरा ग्राम का मामला
  • नाले में बारिश के समय भरा 3 फीट तक पानी
  • बारिश के बाद रास्ता भी कीचड़ में तब्दील हुआ
  • शिकायतें की लेकिन नहीं हुई कार्यवाहीः ग्रामीण

किसी ग्रामीण की मृत्यु हो जाने के बाद मुक्ति धाम तक जाने में लोगों की क्या हालत होती है वह ग्रामवासी ही जानते हैं क्योंकि मुक्ति धाम तक पहुंचने के लिए बीच में नाला निकला हुआ है जिसमें हाल के समय में लगभग 3 फीट तक पानी भरा हुआ है और रास्ता भी कीचड़ में तब्दील हो चुका है।

ग्रामीण ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला की मौत होने के बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए नाले को पार कर मुक्तिधाम तक लाया गया। वहीं इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Back To Top