big news

सुरखी में दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी पर तेल डालकर आग लगाई

सुरखी। सागर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि पति द्वारा अपनी पत्नी पर तेल डालकर आग लगाने का गंभीर मामला सामने आया है जिसके कारण महिला आगग के कारण गंभीर रूप से झुलस गई है।

दरअसल सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र का यह मामला है जिस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो चुका है। वहीं सुरखी पुलिस ने मामला दर्ज कते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Back To Top