IPL Betting Case

IPL पर सट्टा खिलाने वाले गिरफ्तार, 15 लाख का लेखा-जोखा बरामद

सागर। जिले की पुलिस ने आईपीएल का सट्टा खिलाते दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिनसे पुलिस ने लगभग 15 लाख रूपयों का लेखा जोखा भी बरामद किया है। सागर एएसपी, राजेश व्यास ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली थाना अंतर्गत एक जगह पर दबिश दी जहां मौके से विशाल और आलोक नामक दो व्यक्तियों पकड़ा गया। दोनों के कब्जे से पुलिस ने 10 से 15 लाख का लेखा-जोखा तथा मोबाइल, टीवी के साथ ही इलेक्ट्रोनिक सामग्री जब्त की है।

Back To Top