सागर। जिले के राहतगढ़ में जय किसान कर्जमाफी योजना के तहत ऋण माफी शिविर आयोजित हुआ जिसमें मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री सचिन यादव शामिल हुए। राहतगढ़ कृषि मंडी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम के दौरान राहतगढ़ तहसील के लगभग 1840 किसानों का 13 करोड़ 27 लाख रुपये कर्ज माफ किया गया जिन्हे प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सचिन यादव ने वर्तमान समय मे जैविक खेती की जरूरत पर बल देते हुए सरकार द्वारा ने गौ आधारित खेती को बढ़ावा देने के लिये गौ शाला निर्माण का कार्य शुरू करने की बात कही।
वहीं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि द्वतीये चरण में पचास हजार से लेकर एक लाख तक के कर्ज माफ किये गए है जिसके तहत राहतगढ़ क्षेत्र में लगभग 24 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाल दिये गए हैं।
