Deori Nagar Palika

देवरी में नगर पालिका सीएमओ पद खाली, शासकीय कार्य हो रहे बाधित

देवरी। सागर जिले की देवरी नगरपालिका में मुख्य अधिकारी सीएमओ का पद खाली होने से शासकीय कार्य बाधित हो रहे हैं जिसके कारण नगर पालिका अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों ने नगर पालिका सीएमओ की जल्द से जल्द पदस्थापना की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। बता दें कि शासन की योजनाओं के लाभ से नगर के लोग वंचित है जिसके साथ ही विकास कार्यों में बाधा हो रहे हैं क्योंकि मुख्य नगरपालिका अधिकारी देवरी का स्थानांतरण विगत 2 दिसंबर को हो चुका है और आज दिनांक तक नवागत सीएमओ नहीं पहुंचे हैं।

DOWNLOAD

Back To Top