olympic hockey player vivek sagar

इटारसी पहुंचे ओलंपिक कांस्य पदक विजेता विवेक सागर

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत लौटे विवेक सागर का अपने गृह क्षेत्र में भी जोरदातर स्वागत हुआ। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के इटारसी पहुंचे विवेक का लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए जुलूस निकाला। विवेक सागर ने विशेष बातचीत में बताया कि यह उनका पहला ओलंपिक था और मैच के दौरान काफी उतार चढाव देखने को मिलते हैं। विवेक ने बताया कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों सहित कोच और स्टाफ से काफी कुछ सीखने को भी मिला।

Back To Top