Sagar lokayut team

सागर में रिश्वत लेते पकड़ाया शिक्षा विभाग का बाबू

सागर । सागर लोकायुक्त टीम ने शिक्षा विभाग में पदस्थ एक बाबू को 5 हजार रूपयों की रिश्वत लेते पकड़ा है। बता दें कि सागर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एक एक चाय की दुकान पर बाबू गोविंद कोरी को रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक विजय शंकर पाठक नामक व्यक्ति जो कि बरोदा में उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदस्थत हैं जिनसे आरोपी बाबू गोविंद कोरी द्वारा सातवे वेतनमान की दूसरी किस्त के आहरण एवं सेवा पुस्तिका बापिस करने के एवज में रिश्व्त की मांग की गई थी।

Back To Top