सागर। जिला प्रशासन द्वारा सैकड़ों वर्ष पुराने धार्मिक स्थल में खुदाई कराकर हटाने के प्रयास की खबर लगने पर हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर हंगामा कर जिला प्रशासन का विरोध किया गया है। दरअसल कलेक्टर कार्यालय परिसर में सैकड़ों वर्ष पुराने कल्प वृक्ष के नीचे स्थापित देव प्रतिमा को रात के समय हटाने की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे संगठनों के लोगों द्वारा विरोध जताते हुए जमकर हंगामा किया गया।
हिन्दू सभा सदस्य, कपिल स्वामी ने बताया कि कई वर्षों पुराने कल्प वृक्ष के नीचे बजरंगबली की मूर्ती स्थापित है जिसे रात के समय अपर कलेक्टर अखिलेश जैन के निर्देश पर हटाया जा रहा था, वहीं एक पक्षीय कार्यवाही नहीं होने देने की चेतावनी दी गई।
वहीं स्थिति बिगड़ती देख मौके पर सागर अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने बताया कि छोटा एक मंदिर स्थापित है जिसके उपर स्टील के ढांचे से कवर किया गया था जिसे हटाने पर हिंदू संगठन ने विरोध किया है जिनसे बात कर सहमती ली गई है।
मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More
भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More