सागर। हम है इंसान ग्रुप के सदस्यों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर नगर के प्राचीन मंदिर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में स्वच्छता और सुंदरता अभियान चलाया जिसके तहत ग्रुप सदस्यों ने मंदिर परिसर की साफ सफाई करने के बाद मंदिर की दीवारों पर सनातन संस्कृति से ओतप्रोत भगवान शिव की आकृतियों ओर मुद्राओ को उकेरा। बता दें कि महाशिवरात्रि पर सागर के श्री भूतेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजन अर्चना करते हैं, जिनको स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए हम है इंसान ग्रुप का प्रयास रहा।
ग्रुप सदस्य ने बताया की हम है इंसान ग्रुप द्वारा लगभग 5 महीनों से निरन्तर नगर के उपेक्षित स्थानों को सँवारा जा रहा है और ग्रुप का स्वच्छ्ता और सुंदरता अभियान इसी तरह सतत जारी रहेगा। ग्रुप ने सभी शहर वासियों से अपील की है कि मंदिरों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे और अपने शहर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे।
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More