सतना भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

BJP Congress Kothi

सतना। जिले के कोठी में भाजपा तथा कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय का उद्घाटन किया जा चुका है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सतना लोकसभा सीट से गणेश सिंह को टिकट देकार मैदान में उतारा है तो वहीं उनका सामना करने के लिए कांग्रेस ने राजाराम त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों प्रत्याशियों ने अपने कार्यालय का उद्घाटन सतना जिले की कोठी में किया जहां इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बता दें कि भाजपा के प्रत्याशी गणेश सिंह सतना लोकसभा सीट तीन बार सांसद रहे चुके हैं।