Satna | सतना : विधानसभा चुनाव के मौके पर डकैतों के मूवमेंट ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया है। बीति शाम फारेस्ट विभाग के रिटायर्ड एसडीओ के साथ दो अन्य लोगों को आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद डकैतों द्वारा अगवा करने की सूचना मिली। इतना ही नहीं बगदरा घाटी में सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की पिटाई भी करने की बात सामने आई।
पुलिस अधीक्षक, संतोष सिंह गौर ने बताया कि थाना मझगवां में एक एफआईआर दर्ज हुई जिसमें तीन लोगों को अगवा किया गया है जिनकी तलाश की जा रही है। किसी भी गिरोह तथा फिरौती की अधिकारिक सूचना अभी तक नहीं मिली है लेकिन लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर डकैतों के चंगुल में फंसे सड़क निर्माता कंपनी के श्रमिक ने डकैतों द्वारा मारपीट करने के साथ ही कार सवार लोगों को अगवा करने की जानकारी पुलिस को दी।
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More
20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More
अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More