Koti Bus Stand

कोठी बस स्टेंड से हटाया गया अतिक्रमण

कोठी। सतना जिले के कोठी में अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया गया जहां मोके पर पुलिस बल सहित कोठी तहसीलदार ऋषिनारायन सिंह तथा नगर परिषद सीएमओ संजय सिंह मौजूद रहे। इस कार्रवाही से अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। बता दें कि सतना जिले के कोठी में कई वर्षों से अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है जिसके बाद अब प्रशासन का डंडा अतिक्रमणकारियों पर चला है।

आपको बता दें कोठी के बस स्टेंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने अभियान चलाया गया। वहीं नगर परिषद सीएमओ द्वारा जानकारी दी गई कि आने वाले दिनों में चिन्हित जगहों पर ऐसी ही कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Back To Top