Satna – सतना केसिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात दो पुलिसकर्मियों का आपस में विवाद होने की जानकारी मिली है जिसमें एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है जिसे सतना जिला चिकित्सालय से जबलपुर रेफर किया गया। दरअसल सतना की पुलिस कॉलोनी में देर रात दो पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर बहस और मारपीट हुई जिस दौरान एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी के पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें राजबहादुर रावत को घायल अवस्था में सतना से जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरक्षक खुशीलाल रावत सहित 3 अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
सतना ए एस पी, गौतम सोलंकी ने बताया कि पुलिस लाइन में दो पुलिसकर्मियों के बीच झगड़ा हुआ है, वहीं झगड़े तथा मारपीट के कारण का पता लगाया जा रहा है जबकि एक घायल को उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। हालांकि सिविल लाइन थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More