Human Trafficking Satna

मानव तस्करी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

सतना। मानव तस्कर गिरोह के चार आरोपियों को पकड़कर सतना पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है। प्रेसवार्ता के दौरान सतना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि एक महिला आरोपी तथा तीन पुरूष आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि तीन बच्चियों को बेचने की जानकारी मिली है, जिसमें पुरजोर कोशिश की जार ही है कि बच्चियों को पुलिस सही सुरक्षित वापस लेकर आए।

बताया गया कि मामले में जीरो टाॅलरेंस और जहां भी पुलिस टीम को जाना होगा वहा तक भेजा जाएगा। बता दें कि जैतवारा थाना क्षेत्र से 9 जनवरी को एक नाबालिग बच्ची को अगवा कर आरोपियों द्वारा बेंच दिया गया था।

Back To Top