सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मैहर को जिला बनाने के साथ ही मध्य प्रदेश से अलग होकर विंध्य प्रदेश बनाने की मांग भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने उठाई है। बता दें कि मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता करते हुए मैहर को जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही जबकि दूसरी ओर मध्य प्रदेश से अलग होकर विंध्य को प्रदेश बनाने के लिए जल्द ही युवाओं को साथ लेकर आंदोलन करने की जानकारी दी।
विधायक ने बताया कि सीएम कमलनाथ से इस संबंध में बात की गई जबकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से भी चर्चा की जा रही है। विधायक ने कहा कि अगर विंध्य प्रदेश से अगल हो जाता है, तो सही तरीके से उसका विकास हो पाएगा. नारायण त्रिपाठी का कहना है कि, विंध्य क्षेत्र में एजुकेशन की व्यवस्था नहीं है, हेल्थ की व्यवस्था नहीं है,विंध्य क्षेत्र का कभी विकास नहीं हुआ है, जबकि हम सबसे ज्यादा टैक्स देने वालों में से हैं।
वही मैहर को जिला बनाने को लेकर विधायक नारायण त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया कि मैहर जिला बनेगा अब इसके लिए जो भी करना पड़े हम करेंगे. इसमें कांग्रेस भाजपा की कोई बात नहीं है. इसके लिए मुख्यमंत्री, कमलनाथ से भी बात हुई है. कि हमारे क्षेत्र का विकास कराना है।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More
विदिशा के राजीव नगर स्थित CIIT कॉलेज में 3 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी के… Read More
विदिशा: विदिशा जिले के ग्राम ओलिंजा में श्रीकालभैरव भगवान की प्राणप्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर… Read More
Amarwara Republic Day 2025 Celebration: छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ… Read More
Top News Today, 23 January 2025: दुनिया भर की सुर्खियों में आज का दौर दिलचस्प… Read More
Top News Today, 21 January 2025: दिनभर की बड़ी खबरों में आज हर तरफ हलचल… Read More