Satna Kidnapping

सतना जिले में फिर हुआ बच्चे का अपहरण, हत्या के बाद शव को पोखर में फेंका

सतना। सतना जिले के एक और अपहरण के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। दरअसल बीते दिनों चित्रकूट में दो मासूमों के अपहरण और हत्या के मामले के बाद एक बार फिर सतना जिले के रहिकवारा में एक बच्चे के अपहरण और हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

रीवा जोन डीआईजी अविनाश शर्मा ने बताया कि अनुताप नामक युवक ने बच्चे का अपहरण करने के बाद हत्या की है। बताया गया कि आरोपी युवक पड़ोस में ही रहता था जिसने बच्चे का अपहरण किया और फिर हत्या करने के बाद एक बोरी में शव को भरकर पानी में फेंक दिया था। हालांकि दो लाखों रूपयों की फोन परफिरौती भी बच्चे के अभिभाव से मांगी गई थी लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Back To Top