satna lockdown police

सतना लॉकडाउन में छूट, बेवजह निकले लोगों पर हुई कार्यवाही

सतना। जिले में लॉकडाउन के दौरान लोगों को आंशिक छूट दी गई है लेकिन इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर शहर में निकले लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त दिखा। बता दें कि जहां एक ओर प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तो वहीं नियम उल्लंघन करने पर लगभग 200 वाहनों को जब्त किया गया। सतना शहर के तीनों थानों की पुलिस ने अलग अलग चेकिंग पाॅइंट पर वाहनों की चैकिंग की जिस दौरान कई लोगो पर एफआईआर भी दर्ज की गई।

Back To Top