कोठी में अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह की प्रतिमा का अनावरण हुआ

Thakur Ranmat Singh kothi satna

सतना। जिले के कोठी में अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह बघेल की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। बता दें कि कोठी के सोनौर चौराहा पर मूर्ति स्थापित की गई है जिसका अनावरण पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय सिंह, हर्षबर्धन सिंह, चित्रकूट विधायक नीलांशू चतुर्वेदी, नागौद पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह, रैगांव पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, कल्पना वर्मा, राजाराम त्रिपाठी, धर्मेश घई, सुधीर सिंह, रश्मी पटेल, गीता सिंह एवं कोठी ब्लाक कांग्रेसी कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे।

  • सोनौर चौराहा पर की गई है मूर्ति स्थापित
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने किया अनावरण
  • कांग्रेस नेता कार्यकर्ता सहित आमजन रहे मौजूद