छतरपुर हाईवे पर पलटा गेहूं से भरा ट्रक

Chhatarpur National Highway

छतरपुर। जिले के नेशनल हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा गया। जानकारी के मुताबिक सागर रोड रेलवे पुल के पास रात तकरीबन 8 बजे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गेहूं से भरा ट्रक बड़ागांव से कानपुर की ओर जा रहा था जो कि सामने से आ रही टैक्सी को बचाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जबकि कोई हताहत नहीं हुई है।

  • सागर रोड रेलवे पुल के पास हुई दुर्घटना
  • बड़ागांव से कानपुर की ओर जा रहा था ट्रक
  • ट्रक सवार लोगों को आईं मामूली चोंटें
  • सामने से आ रहे वाहन को बचाने के कारण दुर्घटना