सतना। एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है जिसमें सतना जिले के बच्चों ने जिले का नाम रोशन किया है। जानकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा में मझगवां शासकीय मॉडल स्कूल से चंदन सिंह तथा अमरपाटन निवासी प्रतिष्ठा द्विवेदी द्वारा 97.8 परसेंट अंक पाकर मध्य प्रदेश में टाॅप 10 का स्थान प्राप्त किया है। वहीं विद्यार्थियों की सफलता पर अभिभावक के साथ शिक्षक ने खुशी जाहिर करते हुए सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
