सिवनी में BJP सांसद ढाल सिंह बिसेन और युवक के बीच सड़क पर बहस

argument with BJP MP

सिवनी। सिवनी जिले में नागरिकता संशोसन कानून CAA और NRC को लेकर भाजपा सांसद ढाल सिंह बिसेन जब सड़क पर उतरकर लोगों को जागरूक कर रहे थे तभी मुसलिम समुदाय के एक युवक द्वारा सांसद ढाल सिंह बिसेन से शंकाएं व्यक्त की गई तो सांसद ने वहीं रूकर युवक को अपना स्पष्टिकरण दिया। सांसद एवं युवक के बीच चल रही चर्चा को देखने के लिए लोग एकत्र हो गए और सड़क पर जाम लग गया। युवक ने बताया कि एनआरसी को लेकर भ्रम फैल रह है तो केंद्र सरकार द्वारा स्पष्टीकरण क्यों नहीं किया जा रहा, हालांकि भाजपाईयों ने नारे लगाना शुरू किए जिसके बाद सांसद का हुजूम आगे रवाना हो गया और मामला शांत हुआ।