बुदनी। सीहोर जिले के बुदनी अंतर्गत शाहगंज थाना के दो पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। दरअसल यह हमला खटपुरा गांव में हुआ है | जनकारी दी गई कि लक्ष्मण आदिवासी के बड़े भाई संतराम और खेत सिंह ने घर में आग लगा दी थी जिसके बाद सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। लेकिन जब पुलिस देानों आरोपी को थाने लेकर आने लगी तो दोनों आरोपी ने पुलिसकर्मी पर तलवार व डंडो से हमला कर दिया। हालांकि दोनों घायल पुलिसकर्मियों को होशंगाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुदनी एसडीओपी ने बताया कि आरोपियों पकडने के लिए टीम रवाना की गई है। VIDEO
दो पुलिसजवान पर हुआ हमला, सीहोर के खटपुरा का मामला

