Seoni News

लखनादौन से मंडला स्टेट हाईवे की हालत खराब

घंसौर। सिवनी जिले के लखनादौन से मंडला जिले को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे 40 पर इन दिनों राहगीरों को सड़क की दुर्दशा के कारण चलना दुर्भर नजर आ रहा है। दरअसल लखनादौन से घंसौर मार्ग तो कुछ हद तक ठीक ही है लेकिन घंसौर से मंडला मार्ग पर चार पहिया वाहनों का भी चलना मुश्किल देखा जा रहा है। बता दें कि महज 93 किलोमीटर का यह मार्ग इन दिनों  धूल और गढ्डों से भरा पड़ा है जबकि इस मार्ग पर 2 टोल प्लाजा भी हें।

  • बड़े वाहनों को भी हो रही आवागमन में परेशानी
  • लखनादौन-घंसौर मार्ग कुछ हद तक है ठीक
  • घंसौर से मंडला मार्ग की स्थित काफी गंभीर
  • दुर्घटना की स्थित बनी रहती हैः जपं अध्यक्ष
  • युद्ध स्तर पर मेंटेनेंस का कार्य जारीः टोल मैनेजर

मंडला से घंसौर के बच 54 किलोमीटर मार्ग के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी माधव इन्फ्राकोन कंपनी को दी गई है जबकी बांकी की लखनादौन से घंसौर के मध्य 39 किलोमीटर की सड़क के मेंटेनेंस का कार्य टी.सी.आई.एल. कंपनी द्वारा किया जाता है लेकिन मेंटेनेंस के आभाव में घ्ांसौर से मंडला के बीच सड़क का बुरा हाल हो चुका है। तो वहीं लखनादौन से घंसौर के बीच मेंटेनेंस चलने की जानकारी मिली है।

मामले में जहां घंसौर जपं अध्यक्ष, रविंद्र परते ने मार्ग के बुरे हाल के बारे में बताते हुए शासन प्रशासन से लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही की मांग करते हुए सही रोड निर्माण की मांग की गई तो वहीं घंसौर टीसीआईएल टोल मैनेजर ने युद्ध स्तर पर मेंटेनेंस का कार्य किराए जाने की बात कही।

Recent Posts

MP के इस जिले में बनेगा सोलर प्लांट | 24 घंटे बिजली सप्लाई | Morena Solar Power Plant

मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात! मुरैना में बन रहा है ऐसा सोलर प्लांट, जहां 24 घंटे… Read More

February 24, 2025

एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ! जानें 10 बड़ी अपडेट

भोपाल में दो दिवसीय MP Global Investors Summit 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने… Read More

February 24, 2025

अमरवाड़ा: पटवारी तरुण उईके ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां करबडोल पंचायत… Read More

February 21, 2025

CIIT कॉलेज विदिशा ने मनाया 25 वर्षों की उत्कृष्टता का उत्सव

20 फरवरी 2025 को, CIIT कॉलेज विदिशा ने अपनी स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों का… Read More

February 20, 2025

छिंदवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में भव्य स्वागत

अमरवाड़ा। छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शेषराव यादव का अमरवाड़ा में… Read More

February 11, 2025

पौनार में जय अम्बे पेट्रोल पम्प का भव्य शुभारंभ हुआ | Amarwara News

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ज़िले के Amarwara तहसील के ग्राम पौनार में जय अम्बे पेट्रोल… Read More

February 6, 2025