आरोन RSS के पूर्व प्रचारक पर केस दर्ज, शमशाबाद में विरोध

Shamshabad RSS

शमशाबाद। आरोन में आरएसएस के पूर्व प्रचारक पर लाॅकडाउन नियम उल्लंघन मामले में हुए केस दर्ज के बाद विदिशा जिले के शमशाबाद में आरएसएस कार्यकताओं द्वारा विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। जानकारी के मुताबिक परगना आरोन में पूर्व प्रचारक चेतन भार्गव तथा साथियों पर लाॅकडाउन नियम का उल्लंघन करने पर केस दर्ज हुआ था जिसके चलते षडयंत्रत पूर्वक केस दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए केस वापस किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

  • आरोन आरएसएस के पूर्व प्रचारक पर हुआ है केस दर्ज
  • लाॅकडाउन नियम उल्लंघन मामले में हुआ है केस दर्ज
  • शमशाबाद के स्वयं सेवकों ने ज्ञापन सौंपा
  • केस वापस किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा