फर्जी डिग्री पेश करने का बरघाट MLA पर लगाया आरोप

SEONI | सिवनी : जिले के बरघाट से भाजपा विधायक कमल मर्सकोले की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। पहले से ही विधानसभा क्षेत्र की जनता के आक्रोश का सामना कर रहे विधायक कमल मर्सकोले पर उनकी ही विधानसभा क्षेत्र के एक आरटीआई कार्यकर्ता नवीन जैसवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए साल 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव के नामांकन के दौरान पेश किये गए शपथपत्र और डिग्री पर सवाल उठाते हुए उनकी डिग्री को फर्जी बताया है।

आपको बता दें कि नवीन जैसवाल ने चुनाव आयोग,डीजीपी भोपाल सहित आईजी जबलपुर को शिकायत कर उनका निर्वाचन शून्य कर उनके खिलाफ चारसौ बीसी का मामला दर्ज किये जाने की मांग की है। वही आरटीआई कार्यकर्त्ता नवीन जैसवाल के आरोपों का जबाब देते हुए बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे विरोधियों की साजिश बताकर डिग्री सही होने का दावा किया है।

You May Also Like

More From Author