Headlines
Lakhnadon Farmers

लखनादौन के किसानों ने हाईवे पर किया चक्काजाम

सिवनी। जिले में लगभग 200 किसानों ने हाईवे पर उतरकर चक्काम किया है। बता दें कि सिवनी जिले के लखनादौन में किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए जबलपुर नागपुर फोरलेन हाईवे पर चक्काजाम कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदेर्शन की जानकारी लगते ही लखनादौन पुलिस के साथ तहसीलदार नारंगी लिवास मौके पर पहुंची तथा आक्रोशित किसानों से बात की।

किसानों के मुताबिक कृषि विभाग द्वारा मक्के की फसल के लिए बीज उपलब्ध नहीं किया जा रहा है जिसके कारण किसानों ने आक्रोश जताया है। बताया गया कि तीन से चार दिन भटकते हुए हो गए हैं। आरोप यह भी लगाया गया कि आदिवासी किसानों के साथ भेदभाव कर सामान्य वर्ग के किसानों को मक्का उपलब्ध कराया जा रहा है।

तहसीलदार, नारंगी लिवास ने बताया कि संबंधित अधिकारी को लखनादौन तथा आदेगांव क्षेत्र में कल से बीज वितरण का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए है। दूसरी ओर किसानों द्वारा विभाग अधिकारी कर्मचारी पर सामान्य वर्ग को बीज उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है जिसके सवाल पर तहसीलदार ने जांच की बात कही।

Back To Top