रिटायर होकर लौटे आर्मी जवान का हुआ जमकर स्वागत

Seoni | सिवनी : सेवानिवृत होकर अपने गांव लौटे आर्मी जवान का जमकर स्वागत हुआ। दरअसल सिवनी जिला के छपारा के सपूत उदय भान सिंह 30 सितंबर को आर्मी से सेवानिवृत होकर 2 अक्टूबर को छपारा पहुंचे जहां उनका केवलारी विधायक रजनीश सिंह के साथ क्षेत्र के लोगों ने जमकर स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक उदयभान सिंह छपारा के नएगांव परासिया निवासी हैं जो वर्ष 1999 में 19 राजपूत रेजीमेंट में सिलेक्ट होकर लखनऊ में पदस्थ रहे। इसके बाद मणिपुर जम्मू कश्मीर में भी तैनात रह कर आर्मी में अपनी सेवाएं दी हैं।

 

You May Also Like

More From Author