कांग्रेसअध्यक्ष आते हैं तो कार्यकर्ता उनके जूते की लेस बांधते हैं : CM

  • कांग्रेसअध्यक्ष आते हैं तो कार्यकर्ता उनके जूते की लेस बांधते हैं: सीएम
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस प्रेदश अध्यक्ष पर तंज कसा
  • केवलारी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे शिवराज
  • सिवनी जिले के दौरे पर रहे सीएम शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर फिर एक बार तंज कसा है। दरअसल सीएम चौहान सिवनी जिले के केवलारी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे इस दौरान सीएम ने कांग्रेस के कार्यकाल में सड़के, बिजली, पानी की बड़ी समस्याओं को गिनाया। सीएम शिवराज ने कहा कि कई बार कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच पिटाई कुटाई भी हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष को घेरे में लेते हुए कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले कांग्रेस का झण्डे लेकर विधायक खड़े थे जहां रूककर उनका सम्मानपूर्वक ज्ञापन लिया। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जब आते हैं तो कार्यकर्ताओं को उनके जूते के लेज़ बांधने पड़ते हैं।

आपको बता दें कि पिछले दिनों केवलारी विधायक रजनीश सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के जूतों की लेज़ बांधते हुए कैमरे में कैद हुए थे जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में रहा और आज सीएम ने इस मामले में कांग्रेस नेता को घेरते हुए अपनह टिप्पड़ी की।


You May Also Like

More From Author