Shivpuri | शिवपुरी : जिले में एक पार्टी प्रत्याशी के वाहन को रोककर पथराव तथा मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा के लिए बहुजन समाज पार्टी से अशोक शर्मा प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए है जिनपर यह हमला होने की जानकारी है। बताया गया कि कोलारस से शिवपुरी आ रहे थे तभी अज्ञात 8 से 10 दबंगों ने कार को रूकवाकर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया। बताया गया कि आईटीबीपी के अंदर घुसकर प्रत्याशी ने अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक गाड़ी रोकने के उपरांत धक्का मुक्की की शिकायत मिली है जिसके तहत जांच के उपरांत कार्रवाई की बात कही गई।
Related Posts
चुनाव ड्यूटी पर जाते समय दुर्घटना, पति पत्नी सहित तीन की मौत
शिवपुरी। जिले के जिले के बदरवास थाना अंतर्गत ईश्वरी के पास एक स्कार्पियो वाहन ट्रक से टकरा गया जिसके कारण…
पूरनखेड़ी टोल नाका पर फिर हुआ अवैध वसूली को लेकर विवाद
पूरनखेड़ी टोल नाका पर फिर हुआ अवैध वसूली को लेकर विवाद लोगों और टोल प्लाजा पदाधिकारी के बीच हुई बैठक…
कोलारस कांग्रेस पार्टी ने किसानों की समस्याओं को उठाया
SHIVPURI | शिवपुरी: कोलारस कोंग्रेस विधायक महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कोंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम…
