चुरहट में नायब तहसीलदार के खिलाफ धरने पर अधिवक्ता संघ

churhat adhivakta sangh

सीधी। जिले के चुरहट में अधिवक्ता संघ द्वारा नायब तहसीलदार शिव शंकर शुक्ला के खिलाफ धरना दिया जा रहा है। बता दें कि अधिवक्ता बृजभूषण द्विवेदी के साथ अभद्रता करने के मामला में कोई कठोर कदम नहीं उठाए जाने को लेकर अब नाराज़ अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताते हुए धरना देना शुरू कर दिया है। वहीं ज्ञापन के माध्यम से भी अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को मामले की जानकारी दी है।

हालांकि अधिवकताओं ने शासन प्रशासन को ज्ञापन के जरिए मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही किए जाने की मांग की है। हालांकि अब देखना होगा कि प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं की मांग पर क्या कार्यवाही की जाती है।