देपालपुर नगर परिषद के कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ

Depalpur nagar parishad

इंदौर। जिले के देपालपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के एक दिन पूर्व शासकीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। बता दें कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी विशेषकर बीजेपी द्वारा किया जाएगा। नगर परिषद देपालपुर के कार्यालय में अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केंद्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के उद्देश्य से कर्मचारियों ने भी सुशासन की शपथ ली।

 

  • पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कल
  • जयंती के एक दिन पूर्व हुआ शपथ ग्रहण आयोजन
  • नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ