सीधी में हुई दर्दनाक बस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी, जिसके साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिया। बता दें कि बीते दिन सीधी में एक यात्री बस नहर में गिरी थी जिसमें सवार 50 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि तकरीबन 7 लोगों को बचाया जा चुका है। जानकारी मिली है कि बस में तकरीबन 30 से अधिक विद्यार्थी सवार थे जो कि सतना में एएनएम की परीक्षा देने जा रहे थे।
- बस में सवार थे विद्यार्थी, देने जा रहे थे परीक्षा
- नहर में गिरी थी यात्रियों से भरी बस
- हताहत हुए परिवारों को हर संभव मदद का भरोसाः सीएम
घटना पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सीएम ने लिखा –
असमय काल कवलित होने वालों को हम लौटा नहीं सकते हैं, परंतु दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं। आत्मा को झकझोर देने वाले सीधी बस हादसे में हताहत हुए परिवारों को 7 लाख रुपये का चेक भेंट किया। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें, यही करबद्ध प्रार्थना!
