Headlines
Eint Bhatti nagda

नागदा में ईंट भट्टी संचालन हुआ शुरू, मजदूरों को बड़ी राहत

नागदा। नागदा में प्रशासन ने मजदूर वर्ग के लिए ईंट भट्टी का संचालन शुरू कर ने का निर्णय लिया है, बता दें कि अब ईंट भट्टो पर लाॅकडाउन के समय ईंट बनाने का काम 27 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है, जिसकी अनुमति एसडीएम आरपी वर्मा द्वारा नियम व शर्तों का पालन करते हुए दी गई है। बता दें कि लाॅकडाउन के समय मजदूर वर्ग को जीविका चलाने के लिए आर्थिक सहयोग करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया को अपनाया गया है।

संचालन के लिए दी गई शर्तें –

  1. ईंट भट्टो का संचालन नगर पालिका की सीमा से बाहर करना होगा।
  2. ईंट भट्टो पर कार्य करने वाले मजदूर अपने कार्य स्थल पर ही रहेंगे कोई भी आना जाना नही करेगा।
  3. ईंट भट्टो पर कार्य करने वाले मजदूर सेनिटाइजर का उपयोग करेंगे।
  4. ईंट भट्ठे पर कर्मचारि सोशल डिस्टेन्स का का पालन करेंगे।
  5. ईंट भट्टो के संचालक मास्क और सेनिटाइजर की व्यवस्था करकर भट्टो पर रखेंगे इसी शर्तो के साथ ईंट भट्ठे संचालक को परमिशन दी गयी हैं।
Back To Top