नाले में बहाया सीएम कमलनाथ का पुतला, नागदा में युवा मोर्चा का विरोध

Nagda BJYM

नागदा में भारतीय युवा मोर्चे (Nagda BJYM) द्वारा कमलनाथ का पुतला नाले में बहाया नागदा। उज्जैन जिले के नागदा में भारतीय जनता युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने सीएम कमलनाथ का पुतला नाले में बहाकर विरोध जताया। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में डीजल और पेट्रोल पर टेक्स लगाकर दाम बढ़ाने के विरोध में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, उपाध्यक्ष सज्जन सिंह शेखवात सहित युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

DOWNLOAD