Ujjain Nilganga

कोरोना से जंग हारे नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल

उज्जैन/ इंदौर। उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना प्रभारी यशवंत पाल की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 59 वर्षीय यशवंत पाल की ड्यूटी अम्बर कालोनी कंटेनमेंट एरिया में लगी हुई थी जहां वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आथे। वहीं कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद यशवंत पाल का इलाज इंदौर के अरविंदो अस्पताल में चल रहा था, जहां आज 21 अप्रैल की सुबह उनकी मौत हो गयी। इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल ने उनकी मौत पर दुख जताते हुए बताया कि उन्हें आज से 10 दिन पहले सीरियस कंडीशन में यहां लाया गया था।

मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट करके दु:ख जताया है। CM ने लिखा – दु:ख की इस घड़ी में दिवंगत यशवंत पाल जी के परिवार के साथ मैं व पूरा प्रदेश खड़ा है. शोकाकुल परिवार को राज्य शासन की ओर से सुरक्षा कवच के रूप में 50 लाख रुपए, असाधारण पेंशन, बेटी फाल्गुनी को उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति व स्व.पाल को मरणोपरांत कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जायेगा.”

Back To Top