पाली के मां बिरासिनी दरबार में भागवत कथा आयोजन

Maa Birasini Dham Pali

पाली। उमरिया जिले के पाली में माता बिरासिनी दरबार मे इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा वाचन कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है जिसमें भक्तो की भीड़ कथा सुनने उमड़ पड़ी है। जानकारी के मुताबिक कथा सुनाने के लिए वृंदाव न से बाल विदुशी प्रांसी देवी का आगमन हुआ है जिसमे सभी श्रोता भक्त भागवत कथा का रसपान कर रहे है।

बता दें कि यह भागवत कथा 2 दिसम्बर को प्रारंभ की गई थी जिसका समापन 9 दिसम्बर को पूर्णाहूति के साथ होगा। पाली नगर में लंबे अरसे के बाद कथावाचक के द्वारा संगीतमय आयोजन सम्पन्न कराया जा रहा है जिसमे नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र से बडी संख्या में पहुंचे।

DOWNLOAD