खबर का असर, पाली नगर को मिला शव वाहन

Pali Nagar Palika Shav Vahan

पाली। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में कैमरा24 की खबर का असर हुआ है। बता दें कि पाली नगर की जनता की सेवा के लिए नगर पालिका द्वारा लम्बे इंतजार के बाद शव वाहन मुहैया कराया गया है। पाली ब्लॉक में जब कभी कोई घटना दुर्घटना होती थी तब लोगो को शव लाने ले जाने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिस दौरान कई बार लोगों को कहीं कंधों पर तो कहीं प्राइवेट वाहन कर शव को लेजाते देखा गया था। हालांकि मामले को प्राथमिकता से खबर का रूप देने के बाद कैमरा24 की खबर का असर हुआ और अब पाली नगर की जनता की सेवा के लिए शव वाहन मुहैया हो चुका है, जिसके बाद लोगो ने मीडिया तथा प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।