उमरिया के पाली में प्रवासी मजदूरों को चप्पल वितरण की पहल

pali umaria lockdown

Umaria Lockdown – उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में सेवा भारती मजदूर संघ द्वारा बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को भोजन व्यवस्था कराए जाने के साथ चप्पलों का वितरण भी किया जा रहा है।

  • सेवा भारती मजदूर संघ मजदूरों द्वारा की गई पहल
  • सेवा में लिया जा रहा पुलिस का सहयोग
  • गृह क्षेत्र जा रहे मजदूरों को वितरित जाएंगी चप्पल

बता दें कि उमरिया के सेवा भारती मजदूर संघ सदस्यों द्वारा लाॅकडाउन में पैदल यात्रा कर अपने घर जा रहे मजदूरों के लिए अनोखी पहल की गई है, वहीं मजदूरों के लिए निशुल्क चप्पलों के वितरण में पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।